9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कायलाना जलाशय परिसर में अमृतं जलम् अभियान

- पिकनिक स्पॉट पर गंदगी न फैलाने की मांग
less than 1 minute read
Google source verification
कायलाना जलाशय परिसर में अमृतं जलम् अभियान

कायलाना जलाशय परिसर में बिखरा कचरा व पॉलिथीन हटाते शहरवासी

जोधपुर. जल और जलस्रोत संरक्षण के लिए राजस्थान पत्रिका के महाभियान अमृतं जलम् से प्रेरित होकर बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान जोधपुर की ओर से कायलाना जलाशय परिसर में एक दिवसीय श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष करण सिह राठौड़ व इकबाल सौदागर ने बताया कि सुबह 6 बजे से 8 बजे तक श्रमदान कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों व शहर के युवाओं ने सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए जलाशय परिसर की सफाई की। श्रमदान के दौरान कंटीली झाडिय़ों की सफाई के अलावा पॉलीथिन, पूजन सामग्री, मलबा, गंदगी को एक जगह पर एकत्र किया गया। श्रमदान में महिलाओ ने भी सहयोग किया। राठौड़ ने पिकनिक मनाने आने वाले लोगों से जलाशय में गंदगी, शराब की बोतलें व पॉलीथिन नहीं डालने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाने का निवेदन किया है।उन्होंने जिला प्रशासन से कायलाना सिद्धनाथ रोड पर कंटीली झाड़ियों को भी हटाने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग