9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू में आंदनम पाठ्यक्रम की कवायद

JNVU News - विद्यार्थियों को डायरी में लिखना होगा सेवा कार्य
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू में आंदनम पाठ्यक्रम की कवायद

जेएनवीयू में आंदनम पाठ्यक्रम की कवायद

जोधपुर. युवाओं को जिम्मेदार व सेवाभावी नागरिक बनाने और उनमें समाज को कुछ देने का भाव जागृत करने के लिए अकादमिक सत्र 2020-21 से आनंदम कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। आनंदम के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रतिदिन सेवा और भलाई से जुड़ा कोई कार्य करके उसे अपनी डायरी में लिखना होगा।
विवि ने प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. विमला शेरॉन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। इसमें उनकेअलावा प्रो. प्रवीण गहलोत ,डॉ ओपी टाक, डॉ हेमलता जोशी, डॉ नीलम कल्ला, डॉ हितेंद्र गोयल और डॉ ऋषभ गहलोत को सदस्य बनाया गया है। कमेटी प्रत्येक सेमेस्टर में विद्यार्थियों की इस पाठ्यक्रम में सहभागिता बढ़ाने का बढ़ाने का कार्य करेगी तथा इससे संबंधित सामग्री तैयार कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करेगी। प्रो. शेरॉन ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने कार्य को आनंदम प्लेटफार्म पर प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। आगामी दिनों में इससे संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग