9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंहिसा यात्रा रैली निकाली

पोषण दिवस व जल संरक्षण दिवस कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
अंहिसा यात्रा रैली  निकाली

अंहिसा यात्रा रैली निकाली

जोधपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्ष गांठ केश्रृंखला में मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर अंहिसा यात्रा रैली को गांधी शांति प्रतिष्ठान से अपर जिला कलक्टर सिटी सत्यवीर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्काउट-गाइड की छात्र-छात्राएं, व युवा संगठन ‘वंदे मातरम, वीर भगत सिंह जिन्दाबाद, भारत माता की जय‘ के उद्धघोष के साथ शहीद भगत सिंह के संदेशों की लिखी तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे थे। रैली में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय जोधपुर द्वारा कोरोना रोकथाम जागरूकता पेम्पलेट का भी वितरण भी किया गया। अंहिसा यात्रा रैली गांधी शांति प्रतिष्ठान से शहीद स्मारक पहुंची। शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई तथा शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। दीपक जलाकर दीप माला भी बनाई गई।

पोषण दिवस व जल संरक्षण दिवस कार्यक्रम

जोधपुर. पंचायत समिति धवा के लूणावास चारण़ा व लुणावास खुर्द नंद घर के संयुक्त तत्वाधान में वेदांता के सहयोग से हुमाना पीपल टु पीपल इंडिया की ओर से पोषण दिवस मनाया गया। जल संरक्षण संकल्प दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक मीना सोनी ,सरकारी विद्यालय की अध्यापिका सुनीता ,हुमाना के कलस्टर कोऑर्डिनेटर मोहन राम, वार्ड पंच ममता ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रितु कंवर, आशा भूमि देवी, मंगेज कंवर सहायिका सीमा ,सोनी देवी तथा कई महिलाएं उपस्थित थी ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग