9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्षिक निरंकारी संत समागम 5 से

  'मानवता के नाम संदेश' से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
वार्षिक निरंकारी संत समागम 5 से

वार्षिक निरंकारी संत समागम 5 से

जोधपुर. वार्षिक निरंकारी संत समागम शनिवार से वर्चुअल रूप में शुरू होगा। इसकी शुरुआत शनिवार शाम 4.30 बजे सद्गुरु माता सुदीक्षा का 'मानवता के नाम संदेश' से होगी। रात्रि 8.30 से 9.00 बजे तक प्रवचन होंगे। समागम का प्रसारण तीनों दिन मिशन की वेबसाईट पर 4.30 से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा।

समागम में ये होंगे कार्यक्रम
समागम के दूसरे दिन दोपहर 1 से 3 बजे तक सेवादल रैली मुख्य आकर्षण के रूप में मिशन की वेबसाईट पर आयोजित की जाएगी। समागम के तीसरे दिन 7 दिसम्बर को शाम 4.30 से रात्रि 8.30 बजे तक सत्संग व 'बहुभाषी कवि सम्मेलन' होगा। समागम का मुख्य उद्देश्य सत्य, प्रेम एवं एकत्व पर आधारित शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व से युक्त मानव समाज का निर्माण करना एवं अपने स्वभाव में स्थिरता को अपनाकर जीवन को सहज व सरल बनाना है।


गाइडलाइन की होगी पालना

समागम की तैयारियां सरकार की ओर से जारी कोविड-19 दिशा निर्देशों को ध्यान में रखकर की गई हैं। समागम में सम्मिलित प्रतिभागियों की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सेनेटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। समागम वर्चुअल रूप में है, फिर भी मिशन की ओर से प्रत्यक्ष समागम जैसी ही अनुभूति प्राप्त कराना है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग