9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस प्रकोप : आर्मी चीफ ने जैसलमेर में देखी क्वारेंटाइन फैसिलिटी, ईरान से अब तक पहुंचे 484 यात्री

जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित वेलनेस सेंटर में बुधवार शाम को एयर इंडिया के दो विमानों से 195 नए यात्री पहुंचे। कुल मिलाकर अब तक वेलनेस सेंटर में 484 यात्रियों को आइसोलेशन में रखा गया है। इन्हें 14 दिनों बाद अपने अपने घर भेज दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
army chief visited quarantine facilities at isolation camp coronavirus

कोरोना वायरस प्रकोप : आर्मी चीफ ने जैसलमेर में देखी क्वारेंटाइन फैसिलिटी, ईरान से अब तक पहुंचे 484 यात्री

जोधपुर. जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित वेलनेस सेंटर में बुधवार शाम को एयर इंडिया के दो विमानों से 195 नए यात्री पहुंचे। कुल मिलाकर अब तक वेलनेस सेंटर में 484 यात्रियों को आइसोलेशन में रखा गया है। इन्हें 14 दिनों बाद अपने अपने घर भेज दिया जाएगा। उधर जैसलमेर सीमा का दौरा करने पहुंचे आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भी बुधवार को वेलनेस सेंटर का जायजा लिया और सेना की ओर से की जा रही तैयारियों की सराहना की। जनरल नरवणे ने कोणार्क कोर के बैनर तले जैसलमेर में भारतीयों के लिए की गई व्यवस्था को बेहतरीन बताया। साथ ही उन्होंने सीमा का भी दौरा कर सामरिक तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर इन कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती भी उपस्थित थे।

आर्मी की ओर से बेहतरीन सुविधाएं
आर्मी की ओर से जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में बेहतरीन आइसोलेशन कैंप तैयार किया गया है। यहां करीब 500 बेड की व्यवस्था है। यहां यात्रियों को चार कैटेगरी में रखा गया है। बुजुर्गों को एक साथ रखा गया है। युवाओं और सिंगल लोगों के लिए अलग-अलग फैसिलिटी है। एक ही परिवार के लोगों को साथ में रखा जा रहा है। यात्रियों के मनोरंजन के टीवी है। इनडोर के लिए कैरम और कार्ड खेलने की व्यवस्था की गई है। किताबें पढऩे के शौकीन के लिए कितानें, मैगजीन और अखबार उपलब्ध करवाए गए हैं। आउटडोर खेल के लिए वॉलीबॉल और फुटबॉल खेल सकते हैं। इसके अलावा यात्री प्रतिदिन नमाज भी अदा कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग