4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कारों की टक्कर में सैन्यकर्मी घायल, कांस्टेबल की कार से अफीम की पॉलिथीन जब्त

- सैन्यकर्मी का पांव फ्रैक्चर, विरोध में पुलिस व सेना के जवान आमने-सामने, कांस्टेबल पर दो मामले दर्ज

2 min read
Google source verification
afeem in constable's car

कांस्टेबल की कार से मिली अफीम की पॉलिथीन थैली व पास खड़ा कांस्टेबल

जोधपुर.

एयरपोर्ट थानान्तर्गत विनायकिया रोड पर सोमवार को कांस्टेबल की निजी कार व सेना के जवान की कार में टक्कर से सेना के एक जवान का पांव फ्रैक्चर हो गया। इससे दोनों में विवाद हो गया और मौके पर पुलिस व सेना के जवान आमने-सामने हो गए। नशे में होने का आरोप लगाकर सेना के जवानों ने कांस्टेबल की कार की तलाशी ली तो अफीम के कण लगी पॉलिथीन मिली। जिन्हें जब्त कर रात को कांस्टेबल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआइआर दर्ज की गई।

पुलिस के अनुसार सेना का एक जवान सुबह कार में बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। विनायकिया रोड पर पीछे से विवेक विहार थाने का कांस्टेबल चालक महेन्द्र वर्दी में कार लेकर आया और सेना के जवान की कार को टक्कर मार दी, जिससे सेना के जवान का एक पांव में गंभीर चोट आई। हादसे का पता लगते ही सेना के जवान एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सेना के जवानों ने कांस्टेबल पर शराब के नशे में कार चलाने और उससे हादसा होने का आरोप लगाया। इससे वहां भीड़ हो गई। सेना के जवानों ने कांस्टेबल की निजी कार की तलाशी ली तो उसमें अफीम के कण लगी पॉलिथीन मिली। इससे मामला और गरमा गया। दोनों वाहनों को थाने ले जाया गया, जहां सेना के जवान की ओर से कांस्टेबल के खिलाफ लापरवाही से कार चलाकर टक्कर मारने व घायल करने का मामला दर्ज किया गया।

उधर, कार में अफीम के कण लगी पाॅलिथीन मिलने के संबंध में पुलिस ने जांच की। थानाधिकारी सुरेश चौधरी का कहना है कि पाॅलिथीन थैली में अफीम के कुछ कण मिले हैं। थैली सहित 8-9 ग्राम वजन है। इस संबंध में एफआइआर दर्ज की जा रही है।

कांस्टेबल पर नशे में होने का आरोप लगाए

हादसे में घायल सेना के जवान के पांव में फ्रैक्चर होने की सूचना है। इससे सेना के जवानों में रोष व्याप्त हो गया। वे कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने कांस्टेबल पर नशे में होने का आरोप लगाया। इसी आशंका में सेना के जवानों ने तलाशी ली तो अफीम के कण लगी पॉलिथीन सामने आ गई।