9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेरगढ़ में सेना भर्ती कार्यालय हो चाहिए-कंवरसिंह गोगादेव

शेरगढ.़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के दावेदार और चेंजमेकर कंवरसिंह गोगादेव की नजर में शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार के मुद्दे पर पिछड़ा हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
Kanwar Singh Gogadev

Kanwar Singh Gogadev

शेरगढ.़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के दावेदार और चेंजमेकर कंवरसिंह गोगादेव की नजर में शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार के मुद्दे पर पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने की आवश्यकता है तथा हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खुलवाने की जरूरत है। साथ ही शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने से यहां सैनिक स्कू ल व केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने के साथ सेना भर्ती कार्यालय खुलवाने की अति आवश्यकता है। चिकित्सा क्षेत्र में हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं रिक्त पदों को भरने के साथ चिकित्सकों का गांवों में ठहराव जरूरी है। गांव-गांव में घर-घर हिमालय पेयजल योजना व वीटीएस में पेयजल कनेक्शन करवाने की जरूरत है। गांवों में २४ घंटे विद्युत आपूर्ति के साथ किसानों को १२ घंटे विद्युत दिलाने की जरूरत है। साथ ही आवागमन की दृष्टि से शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रेलवे लाईन की अति आवश्यकता है। इनके अलावा रोजगार की दृष्टि से गांवों व कस्बों में लघु व कुटीर उद्योग धंधे खुलवाने की जरूरत है। नरेगा योजना में ग्रामीण मजदूरों को रोजगार दिलाने, गरीबों को राशन सामग्री समय पर उपलब्ध करवाने के साथ क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के लिए कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
वीडियो - कंवर सिंह

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग