जोधपुर

अयोध्या में मूर्ति स्थापित होने से पहले देखें रामलला की सोने की आंखे, राजस्थान के इस कारीगर ने अपने हाथों से तराशी

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बन रहे मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा समरोह को लेकेर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। राम मंदिर के लिए देश के विभिन्न स्थानों से लोग अपनी श्रदृधा अनुसार सामग्री भेंट कर योगदान दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Jan 02, 2024

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा समरोह को लेकेर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। राम मंदिर के लिए देश के विभिन्न स्थानों से लोग अपनी श्रदृधा अनुसार सामग्री भेंट कर योगदान दे रहे हैं। जोधपुर भी इसमें पीछे नहीं है। यहां के एक कारीगर ने रामलला की प्रतिमा के लिए सोने के नेत्र बनाकर अयोध्या भेजे हैं।

जोधपुर के भीतरी शहर के कारीगर पल्लव सोनी ने बताया कि यह रामलला की आंखों को अपने हाथों से बनाने का उन्हें सौभाग्य मिला है। बीकानेर के रहने वाले चाचा वीरेंद्र सोनी और वह अकसर मंदिरों में जाया करते हैं। कुछ साल पहले जब पहली बार अयोध्या गए थे, तब रामलला टेंट में विराजमान थे। इसके बाद साल में दो-तीन बार अयोध्या श्रीराम के चरणों में शीश झुकाने जाते थे। हमारी श्रीराम की आंखें बनाने की प्रबल इच्छा थी। पुजारी संतोष तिवारी से अपनी इच्छा प्रकट की तो उन्होंने सैंपल के रूप में शक्ति नेत्र गले में पहना दिया। इसके बाद यहां आकर पांच दिन की कड़ी मेहनत से सोने के नेत्रों का आकार दिया। ये नेत्र जुलाई में ही अयोध्या में पुजारी संतोष तिवारी को सौंपा दिए गए।

यह भी पढ़ें : Real Life Sucess Story: राजस्थान के इस लड़के को महज 21 साल की उम्र में मिला सालाना 1 करोड़ का पैकेज

Published on:
02 Jan 2024 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर