9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 Crore Rs Fruad : 16 करोड़ रुपए आते ही गैंग ने सैंकड़ों खातों में ट्रांसफर किए

- हैंडीक्राफ्ट निर्यातक से 16 करोड़ रुपए की ठगी का मामला- ठग गिरोह ने अधिकांश राशि निकाली, पुलिस ने अनेक खाते फ्रीज करवाए
less than 1 minute read
Google source verification
16 Crore Rs Fruad : 16 करोड़ रुपए आते ही गैंग ने सैंकड़ों खातों में ट्रांसफर किए

16 Crore Rs Fruad : 16 करोड़ रुपए आते ही गैंग ने सैंकड़ों खातों में ट्रांसफर किए

जोधपुर।
विदेशी कम्पनी में निवेश का झांसा देकर हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक से 16 करोड़ 26 लाख रुपए (16 Crore Rs cyber fraud from handicraft exporter) ऐंठने के बाद साइबर ठग गैंग अधिकांश राशि निकाल चुके हैं। यह राशि सैंकड़ों दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर करवाकर निकाली गई है। साइबर ठग गिरोह तक पहुंचने के प्रयास में जुटी पुलिस ने अनेक बैंक खाते फ्रीज करवाए हैं, लेकिन अभी तक ठग पकड़े नहीं जा सके हैं। (16 Crore Rs transfer in 8 bank accounts)
पुलिस के अनुसार पावटा ए रोड निवासी हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक को विदेशी कम्पनी में निवेश करवाने पर बेहतर अधिलाभ मिलने का झांसा देकर एक नवम्बर से 21 नवम्बर के बीच 101 ट्रांजेक्शन के मार्फत 16 करोड़ 26 लाख रुपए ऐंठ लिए गए थे। इस संबंध में धोखाधड़ी व आइटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।जांच में सामने आया कि 16 करोड़ 26 लाख रुपए देश के आठ शहरों के आठ निजी बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे।
खाते फर्जी, अधिकांश राशि निकाली
पुलिस ने इन खातों के आधार पर जांच शुरू की। यह खाते फर्जी दस्तावेज वाले निकले। इनमें से अधिकांश राशि निकाली जा चुकी थी।कुछ प्रतिशत राशि ही खातों में बची है। ठगी की राशि सैंकड़ों बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई गई थी। अब पुलिस इन बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इनके आधार पर खाते फ्रीज करवाए जा रहे हैं।
कुछ सुराग मिले, लेकिन ठग गिरफ्त से दूर
16 करोड़ रुपए की ठगी संभाग की संभवत: सबसे बड़ी साइबर वारदात है। ठगों तक पहुंचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुईं हैं। बैंक खातों के आधार पर पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन अभी तक ठग गिरोह गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग