9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसाराम की साथी शिल्पी की सजा के स्थगन पर टल गई सुनवाई

अपने ही गुरुकुल की नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में उम्रकैद की सजा भुगत रहे आसाराम की सहयोगी के रूप में सजा काट रही शिल्पी उर्फ संचिता की ओर से पेश की गई सजा स्थगन की याचिका पर सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में सुनवाई फिर से टल गई।
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Aug 06, 2018

Asaram's friend Shilpi

Asaram's friend Shilpi

जोधपुर. अपने ही गुरुकुल की नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में उम्रकैद की सजा भुगत रहे आसाराम की सहयोगी के रूप में सजा काट रही शिल्पी उर्फ संचिता की ओर से पेश की गई सजा स्थगन की याचिका पर सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में सुनवाई फिर से टल गई।

अपने ही गुरुकुल की नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में उम्रकैद की सजा भुगत रहे आसाराम की सहयोगी के रूप में सजा काट रही शिल्पी उर्फ संचिता की ओर से पेश की गई सजा स्थगन की याचिका पर सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में सुनवाई टल गई। आसाराम के साथ सजा काट रही शिल्पी उर्फ संचिता के द्वारा हाईकोर्ट में लगाई गई सजा स्थगन की याचिका पर सोमवार को सुनवाई ८ अगस्त तक के लिए टल गई। शिल्पी के अधिवक्ता महेश बोड़ा इस मामले में पैरवी कर रहे हैं। इस मामले में गत सोमवार को भी सुनवाई तय थी और सुनवाई टल गई थी। तब यह मामला राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पुष्पेंद्रसिंह भाटी की अदालत संख्या 5, में वाद सूची में 50 वे नम्बर पर सूचीबद्ध था। उल्लेखनीय है कि एससीएसटी कोर्ट के न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा ने 25 अप्रेल 2018 को जोधपुर के मणेई आश्रम में नाबालिग से यौन दुराचार केस की जोधपुर सेंट्रल जेल में सुनवाई के दौरान आरोपी आसाराम की सहयोगी के आरोप सिद्ध होने के आधार पर शिल्पी को 20 वर्ष की सजा सुनाई थी।

कोई एक आरोप नहीं
अदालत से दोषी करार दिए गए आसाराम के खिलाफ कोई एक आरोप नहीं हैं। उसके खिलाफ बहुत से गंभीर आरोप हैं। देश भर में लगे ये आरोप पुलिस जांच और न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट से भी सिद्ध हुए हैं। आसाराम की इंदौर में गिरफ्तारी के बाद पुलिस के लिए गुजरात सरकार की ओर से तैयार की गई जस्टिस त्रिवेदी जांच आयोग की रिपोर्ट आपराधिक रिकॉर्ड तैयार करने में मददगार बनी है। यह रिपोर्ट चालान पेश करते समय जोधपुर की अदालत में भी पेश की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग