9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब दिल्ली में आमने-सामने होंगे जोधपुर के राजनीतिक स्टार

- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री गहलोत को उतारा मैदान में, तो भाजपा की ओर से कमान संभालेंगे शेखावत  
less than 1 minute read
Google source verification
अब दिल्ली में आमने-सामने होंगे गहलोत और शेखावत

अब दिल्ली में आमने-सामने होंगे गहलोत और शेखावत

जोधपुर.

दिल्ली के चुनावों में प्रचार की कमान जोधपुरी स्टार संभालने वाले हैं। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो भाजपा की ओर से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को स्टार प्रचारक बनाया गया है। दोनों ही जोधपुर के निवासी है। गहलोत सरदारपुरा से विधायक हैं तो शेखावत जोधपुर के सांसद।

शब्दबाण चलते रहे हैं

पिछले लोकसभा चुनावों के बाद दोनों के एक-दूसरे के प्रति तीखे तेवर भी देखने को मिले हैं। शेखावत जहां प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए सीधे हमले करते रहे हैं तो हालही में सीएम गहलोत ने जोधपुर में ही शेखावत के बारे में कहा था कि नया मंत्री पद मिला है। बेहतर है वे जोधपुर व प्रदेश के लिए कुछ करें।

अनुभव बनाम उभरता चेहरा
सीएम गहलोत का राजनीतिक अनुभव 4 दशक पुराना है। इस दौरान उन्होंने कई प्रदेशों के चुनावों की जिम्मेदारियां संभाली है तो कई बार स्टार प्रचारक रहे हैं। लेकिन शेखावत पिछले कुछ साल में भाजपा का उभरता चेहरा हैं। प्रदेश के बाहर संभवत: पहली बार दोनों नेता एक दूसरे के सामने स्टार प्रचारक के तौर पर आमने-सामने होंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग