9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव परिणामों पर CM Ashok Gehlot ने Tweet कर प्रधानमंत्री को घेरा, कहा PM Modi ने आचार संहिता की उड़ाई हैं धज्जियां

वहीं सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस की हार को लेकर पीएम मोदी के लिए यह बात कह डाली है
less than 1 minute read
Google source verification
lok sabha elections 2019

ashok gehlot tweet on pm narendra modi

जोधपुर. लोकसभा चुनावों के परिणाम अब सबके सामने है। मोदी फैक्टर के चलते भाजपा ( BJP ) के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जनता के इस फैसले से जहां विपक्ष में मायूसी है। वहीं सीएम अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने ट्वीट ( Tweet ) करते हुए कांग्रेस की हार को लेकर पीएम मोदी ( PM Narendra Modi ) के लिए यह बात कह डाली है। आप भी पढि़ए आखिर सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में क्या लिखा है?

शांतिपूर्वक मतदान के लिए जनता एवं कांग्रेसजनों को धन्यवाद। लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है, जिसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने इस परम्परा को सदैव बनाए रखा और इसका निर्वहन करते हुए देश में लोकतंत्र को मजबूत और कायम रखने का काम किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट हो कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों, सिद्धान्तों, घोषणापत्र के आधार पर जन-जन तक पहुंचने के लिए कठोर परिश्रम किया। उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हमें देश की एकता को बनाए रखने के लिए निरन्तर कार्यरत रहना है। कांग्रेस के लिए देश सर्वोपरि है। जबकि भाजपा के लिये सत्ता महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने यह आम चुनाव जनहित एवं विकास के मुद्दों पर लड़ा। जबकि श्री नरेन्द्र मोदी ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए धर्म, जाति, सेना के शौर्य, पराक्रम के नाम पर यह चुनाव लड़ा। श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में किए चुनावी वादों के बारे में जनता को कोई जवाब नहीं दिया और ना ही भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वायदों की चर्चा की। कांग्रेस ने अपने जन घोषणा-पत्र में लोक कल्याण और विकास के लिए बनाए गए कार्यक्रमों पर वोट मांगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग