scriptचुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री के उतरने पर भाजपा प्रत्याशी ने दे डाली ये प्रतिक्रिया, छठी बार गहलोत लड़ रहे हैं चुनाव | ashok gehlot will contest elections from sardarpura assembly area | Patrika News

चुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री के उतरने पर भाजपा प्रत्याशी ने दे डाली ये प्रतिक्रिया, छठी बार गहलोत लड़ रहे हैं चुनाव

locationजोधपुरPublished: Nov 16, 2018 10:09:50 am

Submitted by:

Harshwardhan bhati

गहलोत यहां साल 1977 में पहला चुनाव हारे थे, इसके बाद वर्ष 1999 (उपचुनाव) से लगातार जीतते आ रहे हैं।

elections in rajasthan 2018

Ashok Gehlot, former rajasthan cm ashok gehlot, shambhu singh khetasar, Sardarpura Assembly Area, Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट पर छठी बार पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत मैदान में उतर चुके हैं। सियासी गलियारे में जादूगर के नाम से मशहूर गहलोत के पूर्व में चुनाव नहीं लड़े जाने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन बुधवार को गहलोत की ओर से स्थिति साफ करते ही गुरुवार को पार्टी ने उनके नाम से टिकट जारी कर दिया। गहलोत के चुनाव लडऩे की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में मुंह मीठा कराने का सिलसिला शुरू हो गया था। जोधपुर कांग्रेस खेमे में जोश भर गया है। गहलोत यहां साल 1977 में पहला चुनाव हारे थे, इसके बाद वर्ष 1999 (उपचुनाव) से लगातार जीतते आ रहे हैं। सरदारपुरा विधानसभा सीट से ही जीतकर गहलोत दो बार मुख्यमंत्री बने थे।
क्षेत्र के लोगों का कभी दर्द नहीं जाना
सरदारपुरा विस क्षेत्र का 20 साल से प्रतिनिधित्व करने वाले अशोक गहलोत 10 साल मुख्यमंत्री रहे। कुछ लोगों के घर गए, लेकिन जनता का दुख-दर्द नहीं जाना। पानी-बिजली व रोड की समस्या नहीं पूछी।
– शंभूसिंह खेतासर, सरदारपुरा विस से भाजपा प्रत्याशी

जनता के बीच रहे नेता
जनता अब झूठे वादे करने वाले नेताओं को समझ चुकी है। जीतने के बाद विधायक जनता की सुध तक नहीं लेते। जनता के बीच रहना चाहिए।
– बलवीर भाटी, चेंजमेकर

क्षेत्र में भूमिका
समस्याज्यादातर इलाकों में सडक़ें टूटी पड़ी हैं। इसके अलावा ट्रेफिक बहुत बड़ी समस्या है। जनता के मुद्दे विधानसभा में कम उठाए। हालांकि मुख्यमंत्री बनने पर जोधपुर को बहुत कुछ दिया।
समाधान
क्षेत्र में सारण नगर व भदवासिया ओवरब्रिज बनने की योजना उनके मुख्यमंत्री काल में ही शुरू हुई। जो ट्रेफिक के लिहाज से शहर के लिए सुखद है। खुद मुख्यमंत्री रहते अपने विधानसभा क्षेत्र व जोधपुर के लिए बहुत कुछ करते आए हैं।
प्रत्याशी का आधार

प्रोफेशन: राजनीति
सोशल मीडिया: फेसबुक पेज पर 17 लाख 64 हजार 9 सौ 77 लाइक, अंतिम पोस्ट 15 नवंबर को, ट्वीटर 4 लाख 57 हजार फॉलोवर्स हैं।
पहचान: राजनीति के जादूगर कहलाते हैं।
राजनीतिक अनुभव: राजनीति में 38 साल से सक्रिय। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
कॅरियर का ग्राफ: 1977 में विधानसभा का पहला चुनाव हारे थे।
रिकार्ड: 1998 से 2013 तक सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से जीत रहे हैं।
लाइफ स्टाइल: सादगी से रहते हैं। अमूमन सफेद कुर्ता-पायजामा पहनते हैं। सर्दी में खादी जैकेट के साथ मफलर।
ठीया- जोधपुर में पैतृक मकान महामंदिर में है। सोजती गेट पर बैठक। ज्यादातर जयपुर रहते हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव बनने के बाद आजकल दिल्ली ज्यादा रहते हैं।

सोच-समझकर मत देंगे
हमारी समस्याओं के समाधान करने वाले प्रत्याशी को वोट देंगे। वोट सोच-समझकर दिया जाएगा।
– डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, मगरा पूंजला


हमारी समस्या समझने वाले को वोट मिलेगा
जो प्रत्याशी क्षेत्रवासियों की समस्या के प्रति जागरूक है, उसी को वोट मिलेगा।
– किशन परिहार, मंडोर
18 को जोधपुर आएंगे गहलोत, 19 को भरेंगे नामांकन
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत 18 नवंबर को वायुयान से जोधपुर आएंगे। वे यहां 19 नवंबर को कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करेंगे। जोधपुर में सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामाकंन दाखिल करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गहलोत के भांजे जसवंतसिंह ने बताया कि गहलोत 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे जोधपुर आएंगे। दूसरे दिन 19 नवंबर को कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने से पूर्व पावटा पर सभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि गहलोत ने बुधवार को दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में अपने चुनाव लडऩे की घोषणा की थी। इसके बाद से जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके चुनाव प्रचार की तैयारियां व नामांकन दाखिल करने के दस्तावेज तैयार करने का काम शुरू कर दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो