9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्य रोड पर एटीएम में तोड़-फोड़ व चोरी का प्रयास

- महामंदिर चौराहे के पास वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
मुख्य रोड पर एटीएम में तोड़-फोड़ व चोरी का प्रयास

मुख्य रोड पर एटीएम में तोड़-फोड़ व चोरी का प्रयास

जोधपुर.
महामंदिर चौराहे के पास मुख्य रोड पर सुमेर स्कूल परिसर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में तोड़-फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। तिजोरी तक न पहुंच पाने से उसमें रखे लाखों रुपए सुरक्षित रह गए। महामंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार सुमेर स्कूल परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है, जहां ऑन साइट एटीएम लगा हुआ है। गत 12 जून की रात एक बजे चोर एटीएम में घुसे और चोरी की नीयत से तोड़-फोड़ कर डाली। उन्होंने एटीएम के सेफ तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन वे एटीएम तोड़ नहीं पाए।
दूसरे दिन एटीएम में तोड़-फोड़ का पता लगने पर बैंक मैनेजर व कर्मचारी मौके पर आए। शाखा प्रबंधक राकेश पंवार की तरफ से महामंदिर थाने में मामला दर्ज कराया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

क्षेत्र में चार वारदातें, दो में चोरों का सुराग नहीं
महामंदिर थाना क्षेत्र में चार एटीएम में तोड़-फोड़ कर चोरी का प्रयास हो चुका है। दो वारदातों में पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया, लेकिन दो वारदातों में अभी तक चोरों का पता नहीं लग सका है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग