9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रावास के कमरे में सो रहा था छात्र, फिर देर रात हुआ कुछ एेसा

-शराब के लिए दो हजार रुपए लूटने का भी आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
छात्रावास के कमरे में सो रहा था छात्र, फिर देर रात हुआ कुछ एेसा

छात्रावास के कमरे में सो रहा था छात्र, फिर देर रात हुआ कुछ एेसा

जोधपुर. रातानाडा भाटी चौराहे के पास स्थित छात्रावास संख्या-३ के एक कमरे में सो रहे छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर दो हजार रुपए लूट लिए। हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार जैसलमेर में बडोड़ा गांव निवासी आनंदसिंह (26) पुत्र डूंगरसिंह गत रविवार रात अपने परिचित यधुनाथ सिंह से मिलने के लिए छात्रावास-३ में आया था। देर रात एक बजे छात्रावास पहुंचने के बाद दोनों कमरे में सो गए थे। मध्यरात्रि में कुछ युवक आए और कमरे का दरवाजा पीटने लगे। यधुनाथ उठा और दरवाजा खोला। तब पांच युवक लोहे की रॉड, सरिए लेकर खड़े नजर आए। जो कमरे में सो रहे आनंदसिंह से मारपीट पर उतारू हो गए। युवकों ने उससे शराब के लिए रुपए मांगे। इससे इनकार करने पर युवकों ने लोहे की रॉड व सरिए से हमला कर दिया।
मुंह व आंख के पास चोट आई। हमलावरों ने पीठ पर सरिए से अनेक वार किए। एक युवक ने जेब से दो हजार रुपए भी छीन लिए। इसके बाद उसे शहर में नजर आने पर जान से मारने की धमकी देकर सभी भाग निकले। वारदात के दूसरे दिन चोटिल छात्र आनंदसिंह ने जितेन्द्रसिंह बिरानी, परबतसिंह हरढाणी, धीरेन्द्रसिंह हरढाणी, नरपतसिंह बोनाडा व शेरसिंह बोनाडा के खिलाफ मारपीट और दो हजार रुपए लूटने का मामला दर्ज कराया। हेड कांस्टेबल बंशीलाल जांच कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग