9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उम्मेद क्लब अध्यक्ष के मकान पर कब्जे का प्रयास

Umaid Club Jodhpur
less than 1 minute read
Google source verification
उम्मेद क्लब अध्यक्ष के मकान पर कब्जे का प्रयास

उम्मेद क्लब अध्यक्ष के मकान पर कब्जे का प्रयास

जोधपुर. उम्मेद क्लब अध्यक्ष हंसराज बाहेती के मकान के ताले तोड़कर कब्जे का प्रयास किया गया। आरोपियाें ने वहां मौजूद चौकीदार से भी मारपीट की। इस संबंध में पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर के शास्त्रीनगर डी-126 निवासी हंसराज बाहेती ने देवनगर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बीस अक्टूबर को पाल रोड़ समन्वय नगर में स्थित उसके प्लॉट के चौकीदार मदनलाल ने फोन पर बताया कि भैरोसिंह देवड़ा और उसके साथी उसके मकान पर आए। उन्होंने मकान के ताले तोड़ दिए और जबरदस्ती अन्दर घुस गए। मौके पर विरोध करने पर आरोपियों ने चौकीदार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। कुछ समय तक ऊहापोह की िस्थति बनी रही। एसएचओ छतरसिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि हंसराज बोहती लगातार दूसरी बार उम्मेद क्लब अध्यक्ष चुने गए थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग