
मंदिर में चोरी का प्रयास, चोर ने पुजारी को देख किया हमला
बिलाड़ा/जोधपुर. बाणगंगा तीर्थ पर स्थित जांगिड़ समाज के विश्वकर्मा मंदिर पर बुधवार दोपहर को चोरी की नीयत से आए एक युवक ने मंदिर परिसर में पुजारी को देखकर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
पुजारी द्वारा जान बचाने के लिए चिल्लाने पर मंदिर परिसर में आसपास के युवाओं की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने चोरी करने आए युवक को पकडकऱ उसकी पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिलाड़ा थानेदार ओम प्रकाश चौहान मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल व खून से लथपथ पुजारी अमर दास वैष्णव निवासी बिलाड़ा को उपचार के लिए ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।
चौहान ने बताया कि युवक जगदीश निवासी भाकरवास, तहसील जैतारण बुधवार दोपहर को चोरी की नीयत से विश्वकर्मा मंदिर में घुसा। जहां पहले से पुजारी अमर दास वैष्णव मौजूद था ।पुजारी द्वारा पहचान होने के भय से पुजारी पर लाठी से सिर व शरीर पर बार-बार वार किया।
इससे पुजारी के सिर पर गहरी चोटें आई वहीं ग्रामीणों ने युवक के साथ मारपीट कर पुलिस को सौंपा । चोरी करने आया युवक मारपीट से घायल हो गया, जिसे पुलिस की निगरानी में मरुधर केसरी चिकित्सालय बिलाड़ा में उपचार के लिए भर्ती करवाया है।
Updated on:
29 Aug 2019 10:39 am
Published on:
29 Aug 2019 10:39 am
