9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने के बाहर ऑटो चालक पेट्रोल उड़ेल आत्मदाह करने लगा तो पुलिस ने पकड़ा

- पत्नी के खिलाफ कार्रवाई कराने आया था थाने- पुलिस ने लिखित शिकायत देने को कहा तो बाहर जाकर आत्मदाह की धमकी दी
less than 1 minute read
Google source verification
थाने के बाहर ऑटो चालक पेट्रोल उड़ेल आत्मदाह करने लगा तो पुलिस ने पकड़ा

थाने के बाहर ऑटो चालक पेट्रोल उड़ेल आत्मदाह करने लगा तो पुलिस ने पकड़ा

जोधपुर.
रातानाडा थाने के बाहर सड़क पर शुक्रवार सुबह शराब के नशे में ऑटो चालक ने पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की धमकी देने लगा, लेकिन पास ही ट्रैफिक घुमटी में मौजूद यातायात पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने में सुपुर्द किया। रातानाडा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पाबंद कराया।

पुलिस के अनुसार मूलत: दौसा हाल शिकारगढ़ निवासी ऑटो चालक सुबह रातानाडा थाने पहुंचा। वह शराब के नशे में था। उसने पत्नी से तंग व परेशान होने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। पुलिस ने बनाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, लेकिन ऑटो चालक अड़ा रहा। तब पुलिस ने लिखित शिकायत देने के लिए कागज दिया। वह कागज लेकर थाने से बाहर भागा। किसी ऑटो चालक से सामने स्थित पेट्रोल पम्प से पेट्रोल मंगाया और चौराहे की तरफ जाकर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की धमकी देने लगा।
यह देख वहां लोग एकत्रित होने लगे। इतने में चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी वहां आए और धमकी दे रहे ऑटो चालक को पकड़ लिया। फिर उसे थाने में सुपुर्द किया।

पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। जिसे शाम को पाबंद कर जमानत पर छोडऩे के आदेश दिए गए। मेडिकल जांच कराने पर चालक के शरीर में 107 एमएल शराब पाई गई।
पत्नी भी परेशान, लेकिन फिर भी जमानत कराई

पुलिस की सूचना पर ऑटो चालक की पत्नी थाने पहुंची। उसने पति से प्रताडि़त होने की जानकारी दी। फिर वह जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंची और पति की जमानत कराई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग