9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माणाधीन मकान की बालकनी गिरी, श्रमिक की मौत

- कमला नेहरू नगर में हादसा, शव मोर्चरी में
less than 1 minute read
Google source verification
निर्माणाधीन मकान की बालकनी गिरी, श्रमिक की मौत

निर्माणाधीन मकान की बालकनी गिरी, श्रमिक की मौत

जोधपुर।
प्रतापनगर थानान्तर्गत कमला नेहरू नगर में निजी अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन मकान की बालकनी गिरने से गुरुवार को एक श्रमिक मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। परिजन ने फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि कमला नेहरू नगर में एक निजी अस्पताल के पीछे मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां सुबह दो श्रमिक कार्य कर रहे थे। इस दौरान दोपहर में मकान के आगे वाले हिस्से की बालकनी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। वहां कार्य कर रहा संजय कॉलोनी निवासी श्रमिक संतोष भील मलबे में दब गया। उसके चिल्लाने पर मकान में कार्य कर रहा एक अन्य श्रमिक वहां आया और आस-पास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर श्रमिक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान संजय कॉलोनी निवासी संतोष 42 पुत्र नरसिंह भील की मौत हो गई। परिजन भी अस्पताल पहुंचे और विलाप करने लगे। एएसआइ रामनारायण भी अस्पताल आए और शव मोर्चरी में रखवाया। मृतक के मामा के जोधपुर पहुंचने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। तत्पश्चात पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग