9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गांव में अब नहीं बजेगी बेसिक टेलिफोन की घंटी

- बीएसएनएल ने बंद किया आगोलाई टेलिफोन एक्सचेंज
less than 1 minute read
Google source verification
इस गांव में अब नहीं बजेगी बेसिक टेलिफोन की घंटी

इस गांव में अब नहीं बजेगी बेसिक टेलिफोन की घंटी

आगोलाई (जोधपुर). कस्बे में भारत संचार निगम लिमिटेड के करीब दो दशक से अधिक समय से चल रहे टेलिफोन एक्सचेंज को गत 15 नवम्बर से बंद कर दिया गया है। बीएसएनएल की ओर से टेलिफोन एक्सचेंज बंद करने के निर्णय से यूको बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आगोलाई, राजस्थान टीचर ट्रेनिंग कॉलेज व कस्बे में संचालित ई-मित्र कियोस्क सहित कुल 12 ब्रॉडबैंड कनेक्शन व 5 घरेलू लैंडलाइन फोन की सेवाएं बंद हो गई। कस्बे में ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद होने से खासकर ई-मित्र कियोस्क धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी समय करीब 60 एसटीडी बूथ व 120 घरेलू उपभोक्ताओं को लैंडलाइन सेवाएं देना वाला आगोलाई टेलिफोन एक्सचेंज में वर्तमान समय में सिर्फ 17 उपभोक्ता ही बचे थे। दूरसंचार महाप्रबंधक एन. राम ने बताया कि बीएसनएल की ओर से 20 से कम उपभोक्ता वाले सभी टेलिफोन एक्सचेंज बंद करने का निर्णय लिया गया है। अगर आगोलाई में तीन-चार कनेक्शन और हो जाए तो एक्सचेंज शुरू रख सकते है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग