9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंजिश में युवक पर बैट से जानलेवा हमला

- बीच-बचाव करने आए पिता को भी पीटा
less than 1 minute read
Google source verification
Bat attack on young man in rage

रंजिश में युवक पर बैट से जानलेवा हमला

जोधपुर. शास्त्रीनगर थानान्तर्गत ईसाइयों का कब्रिस्तान क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते मकान के बाहर दो युवकों ने बैट से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पिता से भी मारपीट की गई।

पुलिस के अनुसार मूलत: रातानाडा में लोको कॉलोनी की एसीएफसी कॉलोनी हाल ईसाइयों का कब्रिस्तान निवासी अजयसिंह रात को घर के बाहर बैठा था। तभी गणेश व चांद नामक युवक वहां आए और उससे झगडऩे लगे। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और युवकों ने बैट से अजयसिंह के सिर पर हमला कर दिया। उसका सिर लहुलूहान हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान से पिता भैरूसिंह बाहर आए। पुत्र पर हमला होते देख उन्होंने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने वृद्ध भैरूसिंह पर भी हमला कर दिया। अजयसिंह के बेहोश होने पर दोनों भाग गए। पिता ने पुत्र को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। गणेश व चांद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच आपसी रंजिश हो सकती है।

दस पेटी शराब जब्त

सदर बाजार थानाधिकारी लेखराज सियाग के अनुसार नई सडक़ पर बोम्बे डाइंग के पीछे निवासी कैलाश मेवाड़ा के मकान में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली। रात को मकान में दबिश देकर तलाशी लेने पर देशी व अंग्रेजी शराब की दस पेटी जब्त की गई। आरोपी कैलाश मेवाड़ा मौके से भाग निकला। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। मौके से कुछ दूरी पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे दस लोगों को पुलिस ने साठ पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग