9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Watch- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने बत्तीलाल को बताया कांग्रेस का पंजीकृत कार्यकर्ता

- पूनिया ने सीबीआई से जांच की मांग की - भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की मीडिया से बातचीत
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने बत्तीलाल को बताया कांग्रेस का पंजीकृत कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने बत्तीलाल को बताया कांग्रेस का पंजीकृत कार्यकर्ता

जोधपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि बत्तीलाल कांग्रेस का पंजीकृत कार्यकर्ता है। वह कांग्रेस के तमाम नेताओ के साथ दिखा है, कुछ भाजपा नेताओं के साथ भी उसकी फोटो जरूर है। लेकिन इससे कुछ साबित नहीं होता।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे सिर्फ खीझ मिटाने के लिए बोल रहे हैं। एसओजी जांच कर रही है, लेकिन प्रदेश के युवा इससे संतुष्ट नहीं है, हम सीबीआई जांच चाहते हैं, सरकार को इसमें डरने की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा डोटासराजी पार्ट टाइम अध्यक्ष है, सिर्फ सीएम अशोक गहलोत को खुश करने के लिए बयान देते रहते हैं।

सीएम चेहरे पर कोई खींचतान नहीं
भाजपा में सीएम चेहरे को लेकर खींचतान के सवाल पर बोले कि पहले कहा जाता था कि भाजपा के पास लीडरशिप नहीं है, अब अच्छी बात है कि सीएम के लिए ६ चेहरे हैं। मैं खुद कहीं से भी अपने आप को दावेदार के रूप में पेश नहीं कर रहा हूं, पार्टी ही इस पर निर्णय लेगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग