9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SKILL PROGRAMME–स्किल प्रशिक्षण लेकर बने निर्यातक

- स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम में 120 हस्तशिल्पियों ने लिया भाग
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 29, 2021

SKILL PROGRAMME--स्किल प्रशिक्षण लेकर बने निर्यातक

SKILL PROGRAMME--स्किल प्रशिक्षण लेकर बने निर्यातक

जोधपुर।
कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प (डीसीएच) केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय की जोधपुर मेगा क्लस्टर योजना के अंतर्गत आर्ट मेटल क्राफ्ट के 40 दिवसीय 3 स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन किया गया। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) के सीओए मेम्बर हंसराज बाहेती ने कहा कि हस्तशिल्पी स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से व इपीसीएच तथा डीसीएच के सहयोग से निर्यात सम्बन्धी जानकारी लेकर एक सफ ल निर्यातक बन सकते है। इपीसीएच के एनडब्ल्यूआर मेन्टरशिप ग्रुप के रीजनल कॉर्डिनेटर मनीष मेहता ने आर्टिजन्स को भविष्य की मांग को देखते हुए उच्च गुणवत्ता और नए डिजाइन के हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के लिए कहा, ताकि वे भी प्रतिस्पर्धा के इस बाजार में सफ ल निर्यातक बन सके। कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प जोधपुर के सहायक निदेशक किरण वीएन ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। रीजनल कमेटी के मेम्बर सुनिल शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सीइओ मोहम्मद अतीक व मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन ने भी विचार व्यक्त कर हस्तशिल्पियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में 120 हस्तशिल्पयों ने भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग