9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीआरपी के प्रयास से विदेशी नागरिक को मिला गुम हुआ बैग

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. जीआरपी चौकी, फलोदी की टीम ने एक विदेशी नागरिक का रेल में गुम हुआ कीमती सामग्री से भरा एक बैग लौटाया।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी. विदेशी नागरिक को सामान सौपते हुए जीआरपी

फलोदी. विदेशी नागरिक को सामान सौपते हुए जीआरपी

अपना गुम हुआ बैग पाकर विदेशी नागरिक के चैहरे पर खुशी छा गई।जीआरपी, जोधपुर की एसपी मामता राहुल विश्नोई के निर्देशन में रविन्द्र बोथरा के नेतृत्व में गठित टीम के भंवरसिंह चौकी प्रभारी फलोदी, लिखमाराम जालोड़ा, मनोहरसिंह, पीरचंद ने विदेशी नागरिक एलेजेण्ड्रो जिमेनी मोरेनो निवासी स्पेन को एक बैग लौटाया। इस बैग में लैपटॉप, डिजीटल कैमरा, विदेशी मुद्रा, एटीएम आदि कीमती सामग्री थी। गौरतलब है कि उक्त यात्री ने जैसलमेर चौकी में रिपोर्ट देकर बताया था कि वह रानीखेत एक्सप्रेस में अजमेर से जैसलमेर जा रहा था। इस दौरान रामदेवरा के आस-पास उनका गायब हो गया। यह बैग सेना के एक जवान को मिला था, उसने जीआरपी को सौंप दिया।

कीमती सामन गुम होने से परेशान विदेशी नागरिक को जब अपना खोया हुआ बेग मिला तो उसके चेहरे पर ख़ुशी छा गई और रेलवे पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया। जीआरपी ने इस बेग को सामन सहित मालिक को सौंप दिया ।(निसं)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग