9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑक्सीजन प्लांट के लिए भामाशाह आने लगे आगे

इन दिनों ऑक्सीजन की सबसे जयादा डिमांड है और इसी को देखते हुए भामाशाहों ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए कदम बढ़ाया है। आशापूर्णा रिसर्च एंड टेक्निक सेंटर के चेयरमैन करणसिंह उचियारङा के प्रयास से मगमोहन चेरिटेबल ट्रस्ट व आशापूर्णा बिल्डकॉन ग्रुप के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है।
less than 1 minute read
Google source verification
ऑक्सीजन प्लांट के लिए भामाशाह आने लगे आगे

ऑक्सीजन प्लांट के लिए भामाशाह आने लगे आगे

जोधपुर। इन दिनों ऑक्सीजन की सबसे जयादा डिमांड है और इसी को देखते हुए भामाशाहों ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए कदम बढ़ाया है। आशापूर्णा रिसर्च एंड टेक्निक सेंटर के चेयरमैन करणसिंह उचियारङा के प्रयास से मगमोहन चेरिटेबल ट्रस्ट व आशापूर्णा बिल्डकॉन ग्रुप के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है। इसमें पूर्व जिला प्रमुख हीरालाल मुंडेल, देवेंद्र बुङीया, राणाराम सहयोग के लिए आगे आए हैं। इसके लिए एक्सिम इंडिया लिमिटेड को डॉ. विनोद साइली के प्रयासों से ऑक्सीजन प्लांट का ऑर्डर प्लेस कर दिया गया है। जिसमें 80 सिलेंडर की क्षमता है एवं 15-20 दिनों में यहां इंस्टॉल हो सकता है। इस प्लांट से प्रति सप्ताह 560 किलो ऑक्सीजन उत्पन्न होगी। उचियारड़ा ने अन्य भामाशाहों से भी इसमें आगे आने की अपील की है।

----

रेजीडेंसी अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

जोधपुर. महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के सहयोग से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया। सोसायटी के संयोजक उमेश लीला ने बताया कि जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह से बातचीत के बाद अनुमति मिल चुकी है। गुरुवार को शहर विधायक मनीषा पंवार के साथ सीएमएचओ बलवंत मंडा व महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी संरक्षक डॉ राम गोयल, अध्यक्ष सुरेन्द लीला, सचिव सुरेन्द चमडिय़ा, विवेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, चंद्रेश जालानी ने अस्पताल का अवलोकन किया। इसकी लागत करीब 45 लाख रुपए तक आएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग