9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JODHPUR POLO SEASON–भावनगर टाइगर्स टीम ने भावनगर नाइट्स को हराया

- राजपुताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप टूर्नामेंट आज से
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 21, 2020

JODHPUR POLO SEASON--भावनगर टाइगर्स टीम ने भावनगर नाइट्स को हराया

JODHPUR POLO SEASON--भावनगर टाइगर्स टीम ने भावनगर नाइट्स को हराया

जोधपुर।
जोधपुर पोलो सीजन में सोमवार को खेले गए प्रदर्शन मैच में भावनगर टाइगर्स ने भावनगर नाइट्स को हराया। टाइगर्स टीम ने नाइट्स टीम को पांच के मुकाबले छह गोल कर एक गोल के अन्तर से हराते हुए प्रदर्शन मैच जीत कप पर कब्जा किया।
भावनगर नाइट्स टीम के दो हैण्डीकेप के कुलदीपसिंह ने पहले चक्कर में एक व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। निखिलेन्द्रसिंह ने तीसरे चक्कर में एक व विक्रमादित्यसिंह बरकाना ने चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में भावनगर टाइगर्स टीम से महिला खिलाड़ी एश्ले पारीख ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी पद्मनाभसिंह जयपुर ने दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल, पांच हैण्डीकेप के अर्जेन्टीना के डेनियल ओटामेंडी ने दूसरे चक्कर में एक गोल व चिराग पारीख ने चौथे चक्कर में एक गोल किया। मैच समाप्ति के बाद अरुणासिंह ने विजेता खिलाडिय़ों को कप व ट्रॉफि यां दी।
--
राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप टूर्नामेंट
जोधपुर पोलो एवं इक्विस्टेरियन इंस्टीट्यूट के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि मंगलवार से राजपुताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (10 गोल) टूर्नामेंट शुरू होगा। टूर्नामेंट के पहले दिन लॉस पॉलिसटास व जोधपुर पोलो फैक्ट्री के बीच मैच खेला जाएगा।
--
प्रदर्शन मैच भी
मंगलवार को ही दोपहर 3.30 बजे ब्राइट व ब्रिलिएंट टीमों के बीच प्रदर्शन मैच भी खेला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग