9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, कल सुबह से 8.15 बजे पहली फ्लाइट

- सुबह 6.30 बजे खुलेगा हवाईअड्डा, सीआईएसएफ के 40 अतिरिक्त जवान पहुंचे- पहली फ्लाइट दिल्ली की, शाम 5.30 बजे अंतिम फ्लाइट भी दिल्ली की
2 min read
Google source verification
एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, कल सुबह से 8.15 बजे पहली फ्लाइट

एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, कल सुबह से 8.15 बजे पहली फ्लाइट

जोधपुर. एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स और यात्रियों को ट्रेफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बुधवार से जोधपुर एयरपोर्ट के समय में बड़ा बदलाव हो रहा है। अब एयरपोर्ट सुबह 10 बजे की बजाय सुबह 6.30 बजे खुलेगा। पहली फ्लाइट इंडिगो की दिल्ली से सुबह 8.15 पर आएगी और पौने नौ वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। अंतिम फ्लाइट शाम 5.30 बजे भी स्पाइस जेट की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट है। फ्लाइट्स के मध्य अब अंतर बढऩे से यात्रियों की भीड़भाड़ कम हो सकेगी। एयरपोर्ट पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं संभालने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 40 अतिरिक्त जवान भेजे हैं। एक दर्जन जवान अगले एक सप्ताह तक आ जाएंगे।

वर्तमान में जोधपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक संचालित होता है। इस दौरान एक साथ 18 से 19 फ्लाइट्स का संचालन होने से कई बार रन-वे पर विमानों को खड़ा होना पड़ रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए यह बड़ा बदलाव किया गया है। अब 9 घण्टे में करीब 20 फ्लाइट्स का संचालन होगा। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका से 31 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल शुरू होने के बाद हर आधे घण्टे में फ्लाइट होने और छोटे टर्मिनल में यात्रियों की बेजां भीड़ के मुद्दों को उठाया था, जिसके बाद डीजीसीए हरकत में आया है।

टर्मिनल छोटा, बोर्डिंग में लग रहा समय
जोधपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल छोटा होने से लंबी कतारें लगती है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से समय पर एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है ताकि बॉर्डिंग सहित अन्य सुरक्षा जांच समय पर हो सके।

कब कौनसी फ्लाइट आएगी
दिल्ली के लिए 6 फ्लाइट्स
आएगी----- जाएगी------ एयरलाइंस
1 सुबह 8.15----सुबह 8.45---- इंडिगो
2 सुबह 10.50 ---- सुबह 11.10----इंडिगो
3 सुबह 11.50 ---- दोपहर 12.20 ---- इंडिगो
4 दोपहर 2.15 ----दोपहर 2.55 ----- एयर इंडिया
5 दोपहर 2.55 ----अपराह्न 3.30----- विस्तारा
6 शाम 5.10 ----- शाम 5.30 -----स्पाइस जेट

मुंबई के लिए पहली फ्लाइट सुबह 11.20 पर
1 सुबह 11.20 ---- सुबह 11.55 ---- एयर इंडिया
2 दोपहर 12.30 ---- दोपहर 1.00 ---- इंडिगो
3 दोपहर 1.10 ---- दोपहर 1.45 ----- विस्तारा
4 अपराह्न 3.15 ----अपराह्न 3.55 ---- स्पाइस जेट
5 अपराह्न 4.50 ----- शाम 5.20 ----- इंडिगो

चैन्नई के लिए सुबह 10.10 बजे फ्लाइट
1 सुबह 10.10 ----सुबह 10.40 ---- इंडिगो

हैदराबाद के लिए सुबह 9 बजे फ्लाइट
1 सुबह 9.00----सुबह 9.30---- इंडिगो

बेंगलुरू के 2 लिए
1 सुबह 9.40----सुबह 10.10 ---- इंडिगो
2 अपराह्न 4.40 -----शाम 5.10 ----- स्पाइस जेट
(स्पाइस जेट की फ्लाइट मंगल, गुरु व शनिवार को चलेगी।)

अहमदाबाद के लिए 6 दिन फ्लाइट
1 सुबह 10.50---सुबह 11.10---- इंडिगो
(रविवार को यह नहीं चलेगी)

कोलकाता के लिए दोपहर की फ्लाइट
1 सुबह 11.50---- दोपहर 12.20---- 1,0,3,0,5,0,7---- इंडिगो
(यह सोम, बुध, शुक्र व रवि को चलेगी। )

स्टार एयर की केवल बेलगाम के लिए फ्लाइट
1 अपराह्न 4.10 ---- अपराह्न 4.30---- 2,0,4,0,0,7 ---- स्टार एयर
(यह मंगल, गुरु व रवि को चलेगी।)

इंदौर की फ्लाइट शाम को
1 अपराह्न 4.30 -----अपराह्न 4.50 ----इंडिगो

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग