9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: कल से कड़ाके की सर्दी

- उत्तरी ठंडी हवा चलने से मौसम में होगा बदलाव
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather: कल से कड़ाके की सर्दी

Rajasthan Weather: कल से कड़ाके की सर्दी

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव का मौसम बना रहा, जिससे रातें सर्द और दिन में ठंड से राहत रही। तीखी धूप ने लोगों को जाड़े से बचाए रखा। माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी रही। वहां पारा 1.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को बादलों की हल्की आवाजाही हो सकती है। अगले दिन रविवार से पारा लुढकऩे का पूर्वानुमान है। इस दौरान तेज ठंडी हवा के झौंके भी रहेंगे।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह सर्दी का मौसम रहा। लोगों को जाप्ता करना पड़ा। आसमां साफ होने से शीघ्र धूप निकल आई। क्रिसमिस की छुट्टी होने से शहरवासियों ने परिवार के संग गुनगुनी धूप का सेवन किया। दिन चढऩे के साथ धूप तीखी होती गई। दोपहर में तापमान 28.1 डिग्री पर पहुंचा लेकिन हवा में 50 से लेकर 80 प्रतिशत तक आद्र्रता होने के कारण मौसम में ठंडक घुली रही।
जिले के ग्रामीण हिस्सो में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 11.2 व अधिकतम 27.6 डिग्री रहा। जैसलमेर व बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश: 11.5 व 12.4 और दिन का 25.2 व 28.7 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग