9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा से महापौर की दावेदार महिला नेताओं को मिला टिकट, कांग्रेस में प्रत्याशियों को फोन पर इशारा

- कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत की हामी के बाद कांग्रेस जारी करेगी लिस्ट- भाजपा की कोर टीम ने देर रात जारी की 155 नामों की सूची
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा से महापौर की दावेदार महिला नेताओं को मिला टिकट, कांग्रेस में प्रत्याशियों को फोन पर इशारा

भाजपा से महापौर की दावेदार महिला नेताओं को मिला टिकट, कांग्रेस में प्रत्याशियों को फोन पर इशारा

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी ने जोधपुर नगर निगम उत्तर व दक्षिण के प्रत्याशियों की सूची शनिवार देर रात जारी कर दी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार पार्टी ने कई पुराने नेताओं और पूर्व पार्षदों को चुनाव मैदान में उतारा है तो कई नए चेहरों को भी मौका दिया है।

चूंकि जोधपुर के दोनों नगर निगमों में महापौर के पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं, ऐसे में पूर्व कार्यवाहक महापौर डॉ. संगीता सोलंकी, कॉनकोर की पूर्व निदेशक व महिला मोर्चा की नेता वनिता सेठ व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंद्रा राजपुरोहित के साथ पार्षद रही भंवर कंवर को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। इससे पहले दिनभर जयपुर में बैठकों का दौर चला।

सीएम गहलोत की सहमति बाकी
जोधपुर. करीब ३० से ४० वार्ड में कांग्रेस ने अपना काम पूर्ण कर लिया है। जहां कांग्रेस प्रत्याशियों को फोन चला गया है कि वे अपने कागज तैयार कर ले। जिनका टिकट फाइनल हो गया है, उनके वैभव गहलोत व अन्य पर्यवेक्षक मुलाकात करेंगे। डॉ अजय त्रिवेदी एवं हरेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि पर्यवेक्षक बीपी सिंह, वैभव गहलोत एवं महेन्द्र चौधरी के साथ शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी, विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रोफेसर अयूब खान शनिवार को भी जुटे रहे। प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में करेंगे।

शहर व सूरसागर में नाम फाइनल
शहर और सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के नाम फाइनल कर दिए हैं। फोन भी जा चुके हैं। शहर विस क्षेत्र में ७-८ नाम रोके गए हैं। नाम फाइनल वैभव गहलोत, विधायक मनीषा व रामेश्वर गुर्जर ने किए। वहीं सूरसागर विस क्षेत्र में अय्यूब खां, सईद अंसारी, वैभव गहलोत ने चर्चा की। सरदारपुरा विस क्षेत्र में नाम फाइनल करने में वैभव पर ज्यादा दारोमदार रखा गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग