9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत सरकार को सच का आईना दिखाएगी जनता : शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं को फेल बताते हुए कहा कि राजस्थान की जनता इनको सच का आईना दिखाने वाली है।
less than 1 minute read
Google source verification
गहलोत सरकार को सच का आईना दिखाएगी जनता : शेखावत

गहलोत सरकार को सच का आईना दिखाएगी जनता : शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताया फेल

जोधपुर. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं को फेल बताते हुए कहा कि राजस्थान की जनता इनको सच का आईना दिखाने वाली है। शेखावत ने कहा कि आगामी परिवर्तन यात्राओं के बाद जो वायुमंडल बनेगा, उससे भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार में आने वाली है।
बुधवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की परिवर्तन यात्राओं को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने निरंतर सक्रिय रहकर साढ़े चार-पौने पांच साल तक एक प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाई है। प्रदेश में वर्तमान सरकार की अराजकता, भ्रष्टाचारी सरकार और गवर्नेंस के हर पिलर पर फेल हो जाने के चलते जनता के मन आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के चारों कोनों से यात्रा निकालकर 200 विधानसभा सीटों पर जाएगी।
निशाने पर गहलोत सरकार
- किसान को बिजली फ्री करने की बात की थी। आज किसानों को बिजली नहीं मिलने के चलते ओसियां से लेकर लोहावट, फलोदी, पोखरण, जैसलमेर समेत सब जगह जाकर देखिए। किसानों को मूंगफली की फसल को खत्म करना पड़ा, क्योंकि बिजली नहीं है।
- अन्नपूर्णा योजना में जो पैकेट दिए गए। उनकी हालत क्या है? रोज मीडिया ही दिख रहा है। घटिया सामग्री वितरित जा रही है। 24,000 परिवारों को केवल जैसलमेर में ऐसा घटिया मिलावटी सामान भेजा गया है, जो टेस्ट करने पर फेल हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग