
वीडियो : अविनाश केवलिया/जोधपुर. भाजपा में नए जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सर्किट हाउस में की जा रही है। जिला संगठन चुनाव प्रभारी और अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी के अनुसार अब तक 9 जनों ने जिलाध्यक्ष और 17 जनों ने प्रदेश प्रतिनिधि के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। यह सभी नामांकन प्रदेश नेतृत्व को सौपे जाएंगे जहां से नए जिलाध्यक्ष और प्रतिनिधियों की नियुक्ति होगी।