9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

bjp : केंद्रीय मंत्री शेखावत कल पहुंचेंगे जोधपुर, दो दिन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दो दिवसीय दौरे पर 10 जून को जोधपुर पहुंचेंगे। वे भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान को गति देंगे।
2 min read
Google source verification
,

bjp : केंद्रीय मंत्री शेखावत कल पहुंचेंगे जोधपुर, दो दिन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल,bjp : केंद्रीय मंत्री शेखावत कल पहुंचेंगे जोधपुर, दो दिन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री शेखावत कल पहुंचेंगे जोधपुर, दो दिन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भाजपा का महा जनसम्पर्क अभियान : कल वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भोजन पर चर्चा, 11 को सातों मोर्चों का सम्मेलन

जोधपुर. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दो दिवसीय दौरे पर 10 जून को जोधपुर पहुंचेंगे। वे भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान को गति देंगे। वे 10 जून को 250-300 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सांसद सेवा केंद्र में भोजन पर मोदी शासन के नौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। वे 11 जून को भाजपा के सातों मंडलों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

तैयारियों की समीक्षा,सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मोदी शासन के नौ वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जोधपुर शहर जिला प्रभारी व विधायक वासुदेव देवनानी ने मार्गदर्शन किया। भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलबनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

किसे क्या दायित्व

- लोकसभा स्तर पर विकास तीर्थ- देवेन्द्र जोशी।

- जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेेलन- उपेन्द्र दवे, शोभित राठी, जयंत सांखला, जगदीश धाणदिया तथा दिनेश चौधरी।

- विधानसभा स्तरीय पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन पर चर्चा- देवेश कच्छवाह, किशन लड्डा, मनीष पुरोहित।

- संयुक्त मोर्चा सम्मेलन- डॉ. संगीता सोलंकी, शशि प्रकाश प्रजापत तथा इन्द्रा राजपुरोहित।

- मण्डल स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन- ओम प्रकाश दैया व योगेश व्यास।

- योग दिवस- गजेन्द्र मेवाड़ा।

- बूथ स्तर पर मोदी जी की वीडियो कॉन्फ्रेंस : महेन्द्र तंवर।

- महासम्पर्क अभियान- डाॅ. करणीसिंह खींची।

कब क्या कार्यक्रम

10 जून को केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजकुमार चाहर एवं अर्चना चिटनिस परिचर्चा के दौरान संवाद करेंगे।

11 जून को भाजपा के जोधपुर शहर एवं जोधपुर देहात उत्तर एवं दक्षिण के कार्यक्र्ताओं का सम्मेलन।

-------------------------

इतनी बौखलाहट क्यों

ईडी छापा मार रही है तो कांग्रेस में इतनी बौखलाहट क्यों हो रही है, क्योंकि अशोक गहलोत की सरकार महा भ्रष्टतम सरकार है...करोड़ो रुपए का लेनदेन कर भ्रष्टाचार किया है। आखिर र्डडी के छापे पर कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों उठ रहा है।

- वासुदेव देवनानी, विधायक एवं जोधपुर शहर भाजपा जिला प्रभारी

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग