9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यकर्ताओं को बताई संगठन की रीति-नीति

- भाजपा के मण्डल प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय चरण शुरू  
less than 1 minute read
Google source verification
कार्यकर्ताओं को बताई संगठन की रीति-नीति

कार्यकर्ताओं को बताई संगठन की रीति-नीति

जोधपुर।
भाजपा के मण्डल प्रशिक्षण शिविर योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सान्निध्य में हुआ। त्रिपोलिया मण्डल, लाल सागर मण्डल, महामंदिर मण्डल, राइकाबाग मण्डल, चौपासनी मण्डल व प्रतापगर मण्डल में कार्यक्रम हुए।

प्रथम दिन पांच सत्रों के सफल आयोजन के लिए त्रिपोलिया में मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्रराज सिंघवी, राइकाबाग भवानीसिंह शेखावत, महामंदिर मनीष परिहार, चौपासनी में ललित पारवानी, लाल सागर में महामंत्री महेश व्यास की अध्यक्षता, प्रताप नगर मण्डल में देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता व दलपत वैष्णव के संयोजन में कार्यक्रम हुए। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची एवं प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक अशोक व्यास ने सभी छह प्रशिक्षण शिविरों की मॉनिटरिंग की। भाजपा इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, महापौर वनिता सेठ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरताराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष देहात घनश्याम डागा व जिला कोषाध्यक्ष जुगल तापडिय़ा ने प्रशिक्षण दिया। द्वितीय सत्र में महापौर सहित पंकज अवस्थी, राजेन्द्र बोराणा, राजेश लोहिया, देवराज बोहरा, अजय जोशी ने उदबोधन दिया। तृतीय सत्र में 2014 के बाद भारत की राजनीति पर प्रकाश डाला गया। चतुर्थ सत्र में आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा विषय पर उदबोधन हुआ। पांचवे सत्र में व्यक्तित्व विकास विषय पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, जयंत सांखला, गिरीश माथुर सहित अन्य ने उदबोधन दिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग