9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा का ‘हल्ला बोल’, कोरोना से बेखौफ हो सडक़ों पर उतरे

- राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन - पुलिस ने बनाए चालान  
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा का ‘हल्ला बोल’, कोरोना से बेखौफ हो सडक़ों पर उतरे

भाजपा का ‘हल्ला बोल’, कोरोना से बेखौफ हो सडक़ों पर उतरे

जोधपुर.
प्रदेश में दलित महिलाओं एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म बढ़ते मामलों का आरोप लगाते हुए भाजपा ने हल्ला बोल करते हुए विरोध किया। शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा के सभी 12 मण्डल एवं 07 मोर्चा अध्यक्षों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।

इस प्रदर्शन में धारा 144 और सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ी। भाजपा ने प्रदेश की बिगड़ती हुई शासन व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, मनोहर पालीवाल, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक बाबुसिंह राठौड़, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सोनिया रामचंदनी, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्द्रा राजपुरोहित ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद 4 लाख 35 हजार के लगभग आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए। महिलाओं के प्रति अपराधों में देशभर में राजस्थान का दूसरा स्थान है व देश के 10.2 प्रतिशत अपराध राजस्थान में हुए हैं। कलक्ट्रेट के बाहर कार्यकर्ताओं ने सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और तख्ती पर श्लोगन लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया गया। कलक्ट्रेट द्वार पर पुलिस ने रोका तो कई कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए। इस मौके पर महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, डॉ. करणीसिंह खींची, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया सहित अन्य मौजूद थे।
उड़ी धज्जियां तो पुलिस ने बनाए चालान

प्रदर्शन स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ी। मास्क तो सभी ने पहने लेकिन दूरी का मखौल उड़ाया। इस पर उदयमंदिर थाना पुलिस ने 15 चालान बनाए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग