9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार शैलेन्द्र भंडारी ने खोला अपना विजन

  जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार शैलेन्द्र भंडारी ने अपना विजन खोल दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
BJP's potential claimant from Jodhpur city assembly constituency, Shai

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार शैलेन्द्र भंडारी ने खोला अपना विजन

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार शैलेन्द्र भंडारी ने अपना विजन खोल दिया है।

भंडारी ने कहा कि वे पेयजल की समस्या के लिए बड़ी लाइनें डलवाने सहित कई तरह के काम करवाएंगे। क्योंकि वर्तमान में पेयजल की स्थिति जोधपुर में बहुत विकट है। लोग क्षेत्र में पानी की समस्या से त्रस्त है। साथ ही जोधपुर के एेतिहासिक स्थलों को संरक्षित कराने जैसे कार्य भी करवाएंगे। भीतरी शहर को हेरिटेज बनवाएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक जोधपुर दर्शन के लिए आए। बिजली की सुविधा बेहतर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगवाएंगे। साथ ही सरकारी अंग्रेजी प्रारंभिक व माध्यमिक स्कूल खोलने की योजनाएं लाएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का रुझान सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़े। महंगी निजी स्कूल की फीस पर लगाम लगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र की डिस्पेंसरियों में चिकित्सा स्टाफ बढ़ाएंगे। मेडिकल कॉलेज संबद्ध महात्मा गांधी, उम्मेद व एमडीएम अस्पताल में नई चिकित्सकीय उपकरण लगवाएंगे। शहर में बढ़ते ट्रेफिक के दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित करवाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए जनसंख्या अनुरूप क्षेत्र में पुलिस थाने व चौकियां खुलवाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग