9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने नगरपालिका चुनाव को लेकर बुधवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया तथा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट प्रयास करने की अपील की।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

फलोदी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

इस कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन स्थल पर बारिश की झड़ी लगी रही।प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनिया ने इस अवसर पर कहा कि हमें यहां भाजपा का बोर्ड बनाना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर इस मिशन में जुट जाना है। उन्होंने कहा कि ये छोटे चुनाव भी कभी बड़ी चोट कर जाते हंै इसलिए पूरी जिमेदारी से कम करना होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाना व राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने सभा स्थल पर बारिश की वजह से छाता व कुर्सी सर पर रखकर बारिश में भीगने से बचाव करते लोगों से कहा कि बारिश से ज्यादा कांग्रेस की गहलोत सरकार से बचें।केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पोकरण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे महंत प्रतापपुरी महाराज ने पालिका चुनाव के प्रत्याशियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष रेवंतसिंह राजपुरोहित व जिला महामंत्री बाबूलाल गर्ग ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राधाकिशन थानवी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, शंकरलाल माचरा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री आदि का स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग