
Unnatural act: नाबालिग छात्र से अप्राकृतिक कृत्य करने के वीडियो से किया ब्लैकमेल
Unnatural act: जोधपुर. जिले में एक व्यक्ति ने नाबालिग छात्र से अप्राकृतिक कृत्य कर अश्लील वीडियो बना लिया और तीन साल तक उसका शोषण किया। कुछ दिन पहले शोषण के दौरान पीडि़त छात्र के चिल्लाने पर आस-पास के लोग वहां आए और छात्र को छुड़ाया। परिजन की तरफ से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने अपने पुत्र से अप्राकृतिक कृत्य करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक शोषण करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। जांच की जा रही है। आरोप है कि तीन साल पहले पीडि़त जब दसवीं में था तब फेसबुक के मार्फत उसकी मित्रता पड़ोसी गांव निवासी एक युवक से हुई थी। उसने पीडि़त के मोबाइल नम्बर ले लिए। फिर उसे कॉल कर पार्टी करने गांव के पास ही सुनसान जगह बुलाया था, जहां आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्यु किया था।साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था, जिसे वह वायरल करने की धमकियां देने लगा था। आरोपी ने कई बार पीडि़त को फोन कर वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इन हरकतों से पीडि़त गुमसुम रहने लग गया।ऐसे में उसकी पढ़ाई भी छूट गई। गत 12 अगस्त को आरोपी ने फिर से उसके साथ अप्राकृतिक कृष्य किया था।इस दौरान पीडि़त के चिल्लाने पर वहां से निकल रहे राहगीर ने उसे छुड़ाया था। तब पीडि़त ने पूरी बात बताई थी।
जिले में एक युवक ने पड़ोसी महिला से बलात्कार करने के बाद डरा-धमकाकर एक साल तक यौन शोषण किया। उसके अश्लील वीडियो व फोटो वायरल भी कर दिए। आरोपी ने एक अन्य के साथ मिलकर अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर परिजन से मारपीट भी की गई।
Published on:
15 Aug 2022 05:41 pm
