9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉर्ट सर्किट से रेजिन कैमिकल डिब्बे में ब्लास्ट, फैक्ट्री भभकी, मची अफरा-तफरी

भीषण आग की सूचना मिलते ही बासनी से दमकलें मौके पर पहुंची। बाद में शास्त्रीनगर व नागौरी गेट से भी दमकलें मौके पर आईं और राहत कार्य में जुट गईं।
2 min read
Google source verification
fire

शॉर्ट सर्किट से रेजिन कैमिकल डिब्बे में ब्लास्ट, फैक्ट्री भभकी, मची अफरा-तफरी

जोधपुर.
बासनी औद्योगिक क्षेत्र की गली-8 में कृत्रिम पत्थर बनाने की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के बाद फ्रिजर में रखा रेजिन कैमिकल का डिब्बा फटने से मंगलवार देर शाम भीषण आग लग गई। एकबारगी लपटें व धुआं आसमान में उठने से फिर से हडक़म्प मच गया, लेकिन नगर निगम की आठ दमकलों ने समय रहते काबू पा लेने से बड़ा हादसा नहीं हो पाया।

बासनी थानाधिकारी संजय बोथरा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की गली-8 में उप महापौर देवेन्द्र सालेचा के पुत्र की पैलिकन स्टोन मार्ट नामक फैक्ट्री है, जहां कृत्रिम पत्थर बनाए जाते हैं। इसके लिए रेजिन कैमिकल का उपयोग होता है। अत्यंत ज्वलनशील रेजिन कैमिकल का एक डिब्बा फ्रिजर में रखा था। देर शाम सात बजे फ्रिजर में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। उसमें रखा रेजिन कैमिकल का डिब्बा भी चपेट में आ गया। डिब्बे में ब्लास्ट हो गया। वहां आग लग गई। प्रथम मंजिल पर हॉल में रखा सामान चपेट में आ गया और भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें आसमान छूने लगीं। घना काला धुआं भी उठने लगा। जो शहर में दूर-दूर तक नजर आने लगा।

भीषण आग की सूचना मिलते ही बासनी से दमकलें मौके पर पहुंची। बाद में शास्त्रीनगर व नागौरी गेट से भी दमकलें मौके पर आईं और राहत कार्य में जुट गईं। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कैलाशदान रतनू व सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) चैनसिंह मौके पर पहुंचे।

गौरतलब है कि गत तीस मार्च को एमआइए स्थित राजस्थान कोटिंग्स एण्ड कैमिकल में भीषण आग लग गई थी। नगर निगम व रीको के साथ वायुसेना व सेना की दमकलों से आग पर काबू पाया जा सका था।

लाइटें बंद, टॉर्च की रोशनी में राहत कार्य
आग के दौरान फैक्ट्री में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। जिससे दमकलकर्मियों को राहत कार्य में काफी मशक्कत हुई। उन्होंने टॉर्च की रोशनी में आग पर काबू पाया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग