9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारिवारिक झगड़े के बाद निकले युवक का शव नहर में मिला

- घर में मिला सुसाइड नोट, परिवार से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
पारिवारिक झगड़े के बाद निकले युवक का शव नहर में मिला

पारिवारिक झगड़े के बाद निकले युवक का शव नहर में मिला

जोधपुर.
जिले के लोहावट थानान्तर्गत जालोड़ा गांव में पारिवारिक झगड़े के बाद घर से निकलने वाले युवक का शव मथानिया थाना क्षेत्र में गगाड़ी स्थित राजीव गांधी लिफ्ट केनाल में बुधवार को मिला। घर में मिले एक सुसाइड नोट में परिवार के लोगों से दुखी होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया गया।

लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि जालोड़ा निवासी सुमेराराम (36) पुत्र साजनराम बिश्नोई पारिवारिक झगड़े के बाद बिना बताए घर से निकल गया था। परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया था। इस बीच, तलाश के दौरान मंगलवार को गगाड़ी गांव से निकलने वाली राजीव गांधी लिफ्ट केनाल की जाली में एक शव फंसा मिला। केनाल कर्मचारियों व ग्रामीणों की सूचना पर मथानिया थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा मौके पर आए। बाद में परिजन भी मौके पर आए और शव की शिनाख्त सुमेराराम के रूप में की। लोहावट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव लोहावट ले गई। फिलहाल मृत्यु के संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
पुलिस को अंदेशा है कि वह लोहावट के आस-पास नहर में कूदा है। जो पानी के साथ बहकर गगाड़ी तक आ गया था। उसके घर मिले सुसाइड नोट में परिवार के कुछ लोगों से परेशान होने का आरोप लगाया गया है।

कुछ दिन पहले झगड़ा, क्रॉस मामले दर्ज
पुलिस का कहना है कि मृतक का अपने ही परिवार में विवाद है। दो-तीन दिन पहले परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस संबंध में लोहावट थाने में मारपीट के परस्पर विरोधी मामले दर्ज हैं। इस झगड़े के बाद ही मृतक बिना बताए घर से गायब हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग