9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम के बीच खाना खाने निकले श्रमिक का शव जलाशय में मिला

- घर न लौटने पर परिजन कर रहे थे तलाश
less than 1 minute read
Google source verification
काम के बीच खाना खाने निकले श्रमिक का शव जलाशय में मिला

काम के बीच खाना खाने निकले श्रमिक का शव जलाशय में मिला

जोधपुर.
सदर कोतवाली थानान्तर्गत विजय चौक स्थित मकान में रंग-रोगन करने के दौरान खाना खाने निकलने वाले श्रमिक का शव मंगलवार को गुलाब सागर में मिला।

पुलिस ने बताया कि चांदपोल रोड पर गंगलाव तालाब के पास निवासी बिलाल (35) पुत्र मोहबत खां रंग रोगन का कार्य करता था। वह मंगलवार सुबह विजय चौक स्थित मकान में रंग-रोगन करने गया। दोपहर दो बजे वह खाना खाने के लिए बाहर निकला। जो लौटकर नहीं आया। घर न लौटने पर परिजन ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। परिजन ने देर रात पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच, तलाश के दौरान मध्यरात्रि एक व्यक्ति के गुलाब सागर में कूदने की सूचना मिली। पुलिस ने तलाश कराई, लेकिन अंधेरे की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने सुबह एसडीआरएफ के जवानों से तलाश कराई। कुछ देर की मशक्कत के बाद बिलाल को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन ने उसकी शिनाख्त की। बाद में शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग