
Bodybuilding प्रतियोगिता में विक्रम पॉवरमैन व सुनिल बने स्ट्रांगमैन
जोधपुर. झालामण्ड स्थित हनुमान जिम में आयोजित बैंच प्रेस प्रतियोगिता में विक्रम गुणपाल पॉवरमैन व सुनिल भाटी स्ट्रांगमैन बने। महिला वर्ग में हेमा सिसोदिया पहले, दीपिका सोलंकी दूसरे व जया राठौड़ तीसरे स्थान पर रही। आयोजन सचिव मोहन प्रजापति ने बताया कि 50 किग्रा भार वर्ग (पुरुष) में मनीष मेघवाल पहले, सुरेन्द्र प्रजापत दूसरे व जितेन्द्र प्रजापत तीसरे, 55 किग्रा भार वर्ग में देव मित्रा पहले, जितेन्द्र सिनावडिय़ा दूसरे व मनोजकुमार तीसरे, 60 किग्रा भार वर्ग में राकेश चारणिया पहले, मनीष विश्नोई दूसरे व अजयपालसिंह तीसरे, 65 किग्रा भार वर्ग में दिनेश सारण पहले, अनिल बंजारा दूसरे व रामनिवास विश्नोई तीसरे स्थान पर रहे। 70 किग्रा भार वर्ग में हीरालाल प्रजापत पहले, नरपत ऐणिया दूसरे व रामनारायण प्रजापत तीसरे, 75 किग्रा भार वर्ग में ऋषिराजसिंह पहले, विक्रम राठौड़ दूसरे व विक्रमसिंह तीसरे, 80 किग्रा भार वर्ग में विक्रम गुणपाल पहले, सुनिल भाटी दूसरे व भवानीसिंह तीसरे, 85 किग्रा भार वर्ग में मुन्नालाल पहले, प्रेम खांवा दूसरे व सुखाराम तीसरे, 90 किग्रा भार वर्ग में लक्ष्मण प्रजापति पहले, सुनिल मोरवाल दूसरे व भागीरथ चकेणिया तीसरे स्थान व 95 किग्रा भार वर्ग में बीएन वैध पहले, विजय नागौरी दूसरे व दयाल प्रजापत तीसरे स्थान पर रहे।
Updated on:
06 May 2019 09:48 am
Published on:
06 May 2019 09:48 am
