9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेब सीरीज की शूटिंग में भाग लेने पहुंचे अभिनेता शशिकिरण और अभिनेत्री श्रेया चौधरी

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी व अभिनेत्री रत्ना पाठक के साथ जोधपुर आए हुए हैं
less than 1 minute read
Google source verification
film shooting in jodhpur

वेब सीरीज की शूटिंग में भाग लेने पहुंचे अभिनेता शशिकिरण और अभिनेत्री श्रेया चौधरी

फोटो : जितेंद्र राजपुरोहित/जोधपुर. बॉलीवुड अभिनेत्री श्रेया चौधरी व अभिनेता शशिकिरण शुक्रवार को एयर इंडिया मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। श्रेया चौधरी हिंदी फिल्म डियर माया में अभिनय के साथ फेमिना मिस बॉडी ब्यूटीफुल का खिताब जीत चुकी है। श्रेया चौधरी और शशि किरण एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए जोधपुर आए है। इस वेब सीरीज के दृश्य ब्लू सिटी में फिल्माए जा रहे हैं। वहीं वेब सीरीज की शूटिंग बीकानेर में भी चल रही है। श्रेया चौधरी व शशिकिरण सडक़ मार्ग से बीकानेर के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में श्रेया चौधरी ने कहा कि वे जयपुर कई बार आ चुकी हैं। वे राजपूत हैं इसलिए राजस्थान हमेशा से ही अच्छा लगा है। महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के उन्होंने अधिकाधिक पानी पीने की सलाह दी। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी व अभिनेत्री रत्ना पाठक के साथ जोधपुर आए हुए हैं। बीते दिनों उन्होंने जोधपुर के एेतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर जोधपुर को करीब से जाना-समझा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग