9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर करतब का अभ्यास करते गिरे सीमा प्रहरी की मौत

बाइक पर करतब का अभ्यास करते गिरे सीमा प्रहरी की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
बाइक पर करतब का अभ्यास करते गिरे सीमा प्रहरी की मौत

बाइक पर करतब का अभ्यास करते गिरे सीमा प्रहरी की मौत

जोधपुर.
सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) मैदान में मोटरसाइकिल पर करतब दिखाने का अभ्यास करने के दौरान नीचे गिरने से घायल जवान की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार एसटीसी मैदान में जवानों के प्रशिक्षण के दौरान आरक्षक संतोष गंगाधर राव सिधापुरे दो दिन पहले मोटरसाइकिल पर करतब दिखाने का अभ्यास कर रहा था। मोटरसाइकिल का नियंत्रण बिगड़ जाने से आरक्षक सिधापुरे सिर के बल नीचे गिर गया। हेलमेट पहना होने के बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे बीएसएफ के अधिकारियों ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मंडोर थाना पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव अधिकारियों को सौंपा। सीसुब एसटीसी के जाधव किरण भरत ने मर्ग दर्ज करवाया है।

डेयर डेविल टीम का था हिस्सा

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार मृतक आरक्षण महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के सोनखेड़ गांव का रहने वाला था। वह साल 2010 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। स्पोट्र्स और रोमांचक गतिविधियों में गहरी रूचि रखने वाले सिधापुरे ने बीएसएफ की ओर से लगातार तीन साल तक गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। उसने कई पदक भी जीते थे। वह बीएसएफ की मोटर साइकिल पर करतब दिखाने वाली टीम (डेयर डेविल) का हिस्सा था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग