
छात्रा से सामूहिक बलात्कार के दोनों आरोपी गिरफ्तार, सीडब्ल्यूसी ने लिया प्रसंज्ञान
जोधपुर।
फलोदी जिले में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा से बलात्कार (Gang rape) के मामले में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने प्रस्ंज्ञान लेकर संबंधित थाना प्रभारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट और एफआइआर की प्रतिलिपि मांगी है। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया।समिति के अध्यक्ष
विक्रम चेतन सरगरा ने बताया कि छात्रा से बलात्कार का मामला काफी गंभीर है। राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचार के आधार पर समिति ने प्रसंज्ञान लिया है। संबंधित थानाधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट व एफआइआर की प्रतिलिपि तलब की है। पीडि़ता के लिए राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।
उधर, वृत्ताधिकारी शंकरलाल ने बताया कि प्रकरण में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव के ही दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज है। आरोप है कि गत 11 दिसम्बर को दसवीं कक्षा की छात्रा परीक्षा देकर लौट रही थी तब दोनों ने अपहरण कर लिया था। सुनसान जगह ले जाकर एक युवक ने बलात्कार किया था। जबकि दूसरे ने उसकी मदद की थी।
Published on:
15 Dec 2023 12:11 am
