9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेण स्टेशन पर ट्रेनों के क्रॉसिंग पर फिलहाल ब्रेक

  मानवाधिकार आयोग की सख्ती के बाद रेल प्रशासन आया हरकत में लकवा रोगियों को मिलेगी बड़ी राहत
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 13, 2018

jodhpur

रेण स्टेशन पर ट्रेनों के क्रॉसिंग पर फिलहाल ब्रेक

जोधपुर।

मानवाधिकार आयोग द्वारा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया। जोधपुर रेल मंडल के रेण रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली गाडि़यों पर फिलहाल रोक लगाई गई है। लकवाग्रस्त रोगियों को राहत देते हुए लाइन दो व तीन नम्बर पर यात्री ट्रेनों का ठहराव नहीं कराया जा रहा है। अब स्टेशन पर एक नम्बर प्लेटफार्म पर ट्रेनों का ठहराव कराया जा रहा है व अधिकांश क्रॉसिंग टाले जा रहे है। रेलवे ने स्टेशन पर पहले से गाड़ी खड़ी होने की स्थिति में दूसरी गाड़ी को नजदीकी स्टेशनों पर ही रोकने का निर्णय लिया है। इससे अब देशभर से आने वाले लकवा रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी ।

--

लकवा रोगियों को हो रही थी दिक्कतें

रेण रेलवे स्टेशन पर एक गाड़ी के मुख्य प्लेटफ ॉर्म पर खड़ी होने की स्थिति में उसी समय यहां ठहराव करने वाली दूसरी गाड़ी लाइन नम्बर 2 पर आती है। ऐसी स्थिति में दूसरे पर आश्रित लकवा रोगियों को दूसरी लाइन पर जाने में बहुत ज्यादा दिक्कतें आती है। उन्हें 2-4 लोगों की मदद से दूसरी लाइन पर पहुंचाया जाता है । गौरतलब है लकवा रोगियों के धार्मिक आस्था का केन्द्र बुटाटी धाम आने के लिए रेण रेलवे स्टेशन मुख्य माध्यम है, जहां से लकवा रोगी बुटाटी धाम की जाते है।

--

आयोग की सख्ती के बाद फैसला

रेण स्टेशन पर आने वाले लकवा रोगियों को हो रही समस्याओं से शिकायतकर्ता दीनदयाल बंग ने मानवाधिकार आयोग को अवगत कराया था। आयोग के बार-बार जवाब मांगने पर भी रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने जवाब नहीं दिया। इस पर आयोग ने आगामी 22 जनवरी को रेलवे बोर्ड चेयरमैन को व्यक्तिगत रुप से पेश होने का आदेश दिए । इसके बाद रेलवे की ओर से रेण स्टेशन पर क्रॉसिंग टाले जा रहे है। सूत्रों के अनुसार, रेलवे रेण स्टेशन पर लकवा रोगियों को रही परेशानियों का स्थाई समाधान निकालने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म का निर्माण करवा सकता है। ताकि लकवा रोगियों को तकलीफ न हो।

---

रेलवे ने लकवा रोगियों की सुविधा के लिए 2 नवम्बर से स्थानीय स्तर पर रेण पर रेलगाडि़यों के क्रॉसिंग पर बैन लगाया है। स्थाई समाधान के प्रयास किए जा रहे है।

गोपाल शर्मा, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मण्डल

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग