9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान का शटर तोड़ दो लाख रुपए, जेवर व सामान चोरी

- खारी खुर्द गांव में वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
दुकान का शटर तोड़ दो लाख रुपए, जेवर व सामान चोरी

दुकान का शटर तोड़ दो लाख रुपए, जेवर व सामान चोरी

दुकान का शटर तोड़ दो लाख रुपए, जेवर व सामान चोरी
- खारी खुर्द गांव में वारदात
जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत खारी खुर्द गांव स्थित किराणा दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर के साथ किराणा सामान चुरा लिया।
पुलिस के अनुसार नेवरा निवासी प्रेमाराम पुत्र केवलराम प्रजापत की खारी खुर्द गांव में किराणा दुकान है। 27 जनू की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसे, जहां गल्ले से 2.10 लाख रुपए, सोने के लूंग, फीणी, अंगूठी, चांदी का कंदोरा, बिछिया, किराणा का कीमती सामान और बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, पाना मसाला व जर्दे के अनेक पैकेट और स्कूल के अनेक बैग चुराकर ले गए। दूसरे दिन दुकान मालिक ने सूचना दी तो प्रेमाराम व उसकी पत्नी दुकान पहुंचे, जहां सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। गांव के कुछ युवकों पर चोरी का अंदेशा जताया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग