9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महर्षि दधीचि जयंती पर दुग्धाभिषेक

  विश्वशांति यज्ञ में कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना, 21 लोगों ने किया रक्तदान
less than 1 minute read
Google source verification
महर्षि दधीचि जयंती पर दुग्धाभिषेक

महर्षि दधीचि जयंती पर दुग्धाभिषेक

जोधपुर. मानवता के पोषण के लिए इन्द्रदेव को अपनी हड्डियों का दान देने वाले महर्षि दधीचि की जयंती बुधवार को सादगीपूर्ण तरीके घरों में मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में दाधीच रिलीफ मेडिकल सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश दाधीच के संयोजन में पावटा सेटेलाइट अस्पताल में सुबह आयोजित शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया गया। सुबह दाधीच समाज सेवा समिति की ओर से पावटा स्थित महर्षि दधीचि उद्यान में समिति के अध्यक्ष पवन आसोपा, सचिव प्रेम शंकर आचार्य, अनिल पुजारी, जितेंद्र पाटोदिया व मोनिका पाटोदिया ने सोशल डिस्टेंसिंग पालना के साथ महर्षि दधीचि प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया। जयंती के उपलक्ष्य में पं. हेमंत दाधीच के आचार्यात्व में आयोजित विश्वशांति यज्ञ में सत्यनारायण रिणवा, महेंद्र दाधीच, कुलदीप दाधीच, जगदीश दाधीच, रतन भेड़ा, छोटू आसोपा, कल्पना दाधीच, शीला आसोपा, प्रेरणा दाधीच, सरिता शर्मा ने आहुतियां प्रदान कर समूचे विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की गई।

कोरोनाकाल में सेवाएं देने वालों का सम्मान
दधीचिगढ़ सूरसागर स्थित महर्षि दधीचि उद्यान एवं दधिमती माता मंदिर में प्रतिमाओं का पंचामृत अभिषेक किया गया। दाधीच समाज सूरसागर के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया की पर्यावरण विकास समिति अध्यक्ष पं. ओमदत्त शंकर के सान्निध्य में राज्य सरकार प्रशासन की गाइडलाइन की पालना करते हुए कोरोना लॉकडाउन में सेवाएं देने वाले दाधीच समाज सूरसागर के लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग