9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाह से पहले दुल्हन की अनूठी पहल

सरेचां के राजस्व गांव सर की बेटी किरण पटेल पुत्री वीरमराम पटेल ने आखातीज के अवसर पर खुद के विवाह से पूर्व अनूठी पहल करते हुए अपने घर के आंगन में पौधा रोपा और विवाह में शिरकत करने आए परिजनों व ग्रामीणों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलवाई।
less than 1 minute read
Google source verification
Bride's unique initiative before marriage

विवाह से पहले दुल्हन की अनूठी पहल

धुंधाड़ा. सरेचां के राजस्व गांव सर की बेटी किरण पटेल पुत्री वीरमराम पटेल ने आखातीज के अवसर पर खुद के विवाह से पूर्व अनूठी पहल करते हुए अपने घर के आंगन में पौधा रोपा और विवाह में शिरकत करने आए परिजनों व ग्रामीणों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलवाई।

किरण की बारात गांव में आई ही थी और सभी फेरों का इंतजार कर रहे थे। पौधा रोपकर बेटी किरण ने जब अपने पिता से कहा कि जिस तरह आपने मेरा पालन कर बड़ा किया हैं वैसे ही इस आंगन में अब मेरे द्वारा लगाए गए इस पौधे का भी पालन कर उसे पेड़ बनाना ताकि वो हमेशा आपको छाया दे तथा मेरी याद दिलाता रहेगा। बेटी की इस बात पर पिता की आंखों से आंसू छलक पडे़।

आखातीज पर अबूझ मुहूर्त के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे बच्चों का बाल विवाह भी करवा दिया जाता है। कई जागरूकता अभियानों के बावजूद भी लोग बाल विवाह की रोकथाम के प्रति गंभीर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में पर्यावरण व बाल विवाह के प्रति जागरूकता की किरण पटेल की इस पहल की गांव के ग्रामीणों सहित वर पक्ष के लोगों ने भी प्रशंसा की। सरपंच भंवराराम पटेल व समाजसेवी भोमाराम पटेल ने कहा कि फेरे से पूर्व न सिर्फ पौधारोपण कर लोगों के दिल में पर्यावरण का प्रेम जगाया। बल्कि फेरे में उपस्थित सभी परिजनों को बाल विवाह नहीं करने देने व बालिका शिक्षा को बढावा देने की शपथ दिलवाकर एक अनूठी मिसाल कायम की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग