9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिड्डी से लडऩे के लिए ब्रिटेन से पहुंची 20 ऑटोमेटिक माइक्रोनियर मशीनें

locust news - टिड्डी शेखावटी और पूर्वी हिस्से में जमा हुई  
less than 1 minute read
Google source verification
टिड्डी से लडऩे के लिए ब्रिटेन से पहुंची 20 ऑटोमेटिक माइक्रोनियर मशीनें

टिड्डी से लडऩे के लिए ब्रिटेन से पहुंची 20 ऑटोमेटिक माइक्रोनियर मशीनें

जोधपुर. टिड्डी से लडऩे के लिए ब्रिटेन से 20 और माइक्रोनियर मशीनें जोधपुर स्थित टिड्डी चेतावनी संगठन (एलडब्ल्यूओ) के मुख्यालय पहुंची है। ये ऑटोमेटिक मशीनें हैं जो स्वीच ऑन करते ही शुरू हो जाती है। यह 30 फीट की ऊंचाई तक 90 से 180 डिग्री तक पेस्टीसाइड स्प्रे कर सकती है। पिछले महीने ऐसी 15 मशीनें आई थी। भारत ने ब्रिटेन से 60 माइक्रोनियर मशीनों को ऑर्डर दिया है जिसमें अब तक 35 आ चुकी हैं। ये मशीनें बोलेरो जीप के ऊपर लगाई जाती हैं जिससे अल्ट्रा लॉ वोल्यूम पेस्टीसाइड का काफी बेहतर तरीके से स्प्रे होता है।

उधर जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर जिलों में टिड्डी का जमावड़ा कम हो गया है। पिछले दो तीन दिन में टिड्डी शेखावटी और पूर्वी जिलों में इकठ्ठा हो गई है। सीकर, चूरू, झुंझनूं, दौसा, जयपुर, सवाईमाधोपुर जिलों में अधिक है। टिड्डी हरियाली वाले क्षेत्रों में बढ़ रही है। बुधवार रात को वहां से टिड्डी दल वापस पश्चिमी जिलों में लौट रहे थे लेकिन गुरुवार सुबह हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व होते ही फिर से टिड्डी पूर्वी राजस्थान में चली गई है। वैसे पाकिस्तान से कोई नया दल नहीं आया है जिससे राहत है। राजस्थान को छोडकऱ अन्य राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और गुजरात में टिड्डी नहीं के बराबर है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग