
बॉर्डर पर पहुंचे बीएसएफ डीजी, सुरक्षा व्यवस्था देखी
जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने अपनी चार दिवसीय दौरे के दौरान जोधपुर जैसलमेर और बीकानेर में बॉर्डर इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाएं जांची। जैसलमेर में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसएफ जवानों व जिला प्रशासन का फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की टीम के साथ वॉलीबॉल मैच भी खेला गया। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए जैसलमेर में है।
राकेश अस्थाना सबसे पहले 19 फरवरी को राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय जोधपुर पहुंचे। इसके बाद वे जैसलमेर जिले से लगती भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा करने डाबला रोड स्थित सेक्टर मुख्यालय गए। सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर उत्तर और दक्षिण के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को सैनिक सम्मेलन में अस्थाना ने संबोधित किया। यहां सरकारी आवास, जवानों की बैरक और सीमा चौकियों पर नवनिर्मित प्रहरी आवास का उद्घाटन किया गया। बाइस फरवरी को सेक्टर मुख्यालय बीकानेर पहुंचे, जहां नवनिर्मित फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। उनके साथ बावा अध्यक्षा अनु अस्थाना भी थी। उन्होंने बावा संबंधित आयोजनों में हिस्सा लिया।
Published on:
22 Feb 2021 09:14 pm
